रोज सिर्फ ये एक योगसन करें, पाएं पेट की सारी समस्याओं से छुटकारा

रोज सिर्फ ये एक योगसन करें, पाएं पेट की सारी समस्याओं से छुटकारा

सेहतराग टीम

अपच की समस्या जो अक्सर कई लोगों में को जाती है। ये बीमारी खान-पान में लापरवाही की वजह से होती है। इसकी वजह से पेट में गैस और पेट फूलने जैसी समस्या होने लगती है। वैसे तो ये सामान्य समस्या है, लेकिन कई बार ये काफी गंभीर हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि अपनी दिनचर्या को सही किया जाए और योग को शामिल किया जाए। इन योगासन का रोजाना अभ्यास पेट और खाने-पीने की तकलीफ से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में काफी ज्यादा मदद करता है। आइए जानते हैं इस बारे में...

पढ़ें- आपके किचन में ही छुपा है, सर्दियों में होने वाली सूखी खांसी का इलाज

इस आसन को करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि क्या आपको पेट से संबधित कोई अन्य बीमारी तो नहीं है। अगर कमर दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो, उस समय उत्तान पादासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को इस आसान का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

उत्तान पादासन 

उत्तान पादासन ऐसा योग है जिसे करने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिल जाती है। इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती है। पेट में हो रही कब्ज की परेशानी के लिए ये रामबाण आसन है। उत्तानपादासन करने से नाभि मंडल भी स्वस्थ रहता है साथ ही पेट की आंते सुदृढ़ होती है। इसे करने से गैस की बीमारी भी खत्म हो जाती है।

उत्तान पादासन करने का तरीका 

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जांघो के बगल में रखें।
  • ध्यान रहे कि आपके घुटने ,एड़िया और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए। इसके बाद सांस भरें और अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
  • जब तक सांस रोक पाए ,तब तक पैर को भी ऊपर ही रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढीला छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें-

सेहत के लिए गुणकारी है नारियल पानी, खाली पेट पीना अधिक लाभकारी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।